रेस्क्यूAccident :- कैंची धाम के निकट महिंद्रा XUV500 खाई में गिरी में तीन की मौत व एक घायल Panchur Varta23 November 202523 November 202501 mins नैनीताल 23 नवम्बर 2025। पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी एस डी आर एफ को प्राप्त हुई। वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की संभावना बताई गई। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर पाया गया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। कठोर भू-भाग, गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा 01 घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जबकि 03 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा। मृतकों में संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा, सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा, पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा। ये भी पढ़ें: Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल Post navigation Previous: Meeting :- सीएम धामी की अध्यक्षता में आईएएस अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक Next: plundered :-2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी, पेयजल निगम ने आठ साल तक लूटा जनता का धन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0
Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0