Skip to content
नैनीताल 23 नवम्बर 2025।
पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी एस डी आर एफ को प्राप्त हुई।
वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की संभावना बताई गई।
सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
मौके पर पहुँचकर पाया गया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
कठोर भू-भाग, गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा 01 घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया,
जबकि 03 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा।
मृतकों में संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा, सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा, पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा।