Headlines

Death:-  नदी में डूबे सेना के जवान की मौत 

उधमसिंह नगर 23 जून।

 क्षेत्राधिकारी बाजपुर ने  एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति नदी में डूब गया है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर देर रात तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा व तेज बहाव के कारण डूबे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

आज 23 जून की प्रातः एस डी आर एफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें टीम को सफलता मिली और डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

डूबे व्यक्ति की पहचान हिमांशु मिश्रा, निवासी बैंगलोर (कर्नाटक) के रूप में हुई, जो भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे और वर्तमान में हल्द्वानी में सेवा दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *