Headlines

Stone :- पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई हरियाणा की कार एक की मौत दो घायल

        जोशीमठ 23 जून।

 जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में एक यात्री कार बलेनो के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार जो हरियाणा नंबर HR-22T-5713 पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन लोग सवार थे।

संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला शिल्पा उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।घायलों अंकित पुत्र  बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा। ख्वाहिश उम्र 10 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Injured:- सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *