Headlines

Body found:-  उत्तरकाशी के मोरी रेवाड़ी में एक महिला का शव मिला 

 उत्तरकाशी 14 अगस्त 2025।

एस डी आर एफ टीम को थाना मोरी से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेवाड़ी क्षेत्र में एक महिला के नदी में बहने की घटना हुई है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम जखोल से लगभग 05 किलोमीटर आगे बेंजरो पुल के पास पहुंची,

जहां से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को बेंजरो पुल से लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल तक पहुंची।

बुधवार को रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन खोज-बचाव अभियान चलाकर उस महिला के शव को बरामद किया।

शव को स्टेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाकर जिला पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *