Headlines

Auction :- डीएम ने फिर काटी दो बैंक प्रबन्धकों की आरसी; कभी भी हो सकता है सील, नीलाम

देहरादून 14 जुलाई 2025।

ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी ने दो बैंको की आरसी काट दी है। डीएम ने केनफिन होम लि0 20 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट दी है।

अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है।

वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है।

बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं।जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में व्यथित उर्मिला डीएम से मिली

उन्होंने अपनी फरियाद लगाई की उनके पति महिलपाल सिंह द्वारा वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था।

जिसका बैंक ने बीमा भी किया तथा उसकी प्रीमियम की किस्त भी जमा की गई।

पति महिपाल सिंह की मृत्यु होने के बाद बैंक वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं, बैंक इंश्योरेंस कम्पनी से क्लेम करने के बजाय उनको परेशान कर रहा है।

जिस पर डीएम ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक जीवनगढ की 12.74 लाख की आरसी काट दी है।

दो बेटों की मां व्यथित विधवा माला देवी ने डीएम से फरियाद लगाई की उसके पति स्व उदय शंकर ने कैनफिन लि0 से रू0 20 लाख का ऋण मकान क्रय करने के लिए लिया गया था।

जिसका बीमा भी कराय गया है रू0 12.22 लाख किस्त भी जमा कराई गई हैं किन्तु पति की मृत्यु 20 जनवरी 2025 को हो गई थी,

पति की मृत्यु के उपरान्त इंश्योरेंस कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं कम्पनी ने कोई कार्यवाही नही की।

और उसको परेशान किया जा रहा है उसके दो नौनिहालों की पढाई भी बाधित हो रही है बैंक और इंश्योरेंस कम्पनी परेशान कर रही हैं।

जिस पर जिलाधिकारी ने केनफिन होम लि0 जीएमएस रोड के प्रबन्धक की रू0 22 लाख की आरसी काट दी है।

 

ये भी पढ़ें:   Meeting:- ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से मुलाक़ात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *