Headlines

Fire :- बहादराबाद में कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग एक क मौत

हरिद्वार – सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र बहादराबाद इब्राहिमपुर में रात को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी,

फायर सर्विस द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री में डेड बॉडी होने की आशंका है,जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से एसडीआरएफ की सीबीआरएन टीम उप निरीक्षक विनीत देवरानी के नेतृत्व में तथा पोस्ट लक्सर से एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

इस घटना के दौरान फैक्ट्री में तीन व्यक्ति लापता थे। इनमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में फायर सर्विस द्वारा रात में ही रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव जिला पुलिस द्वारा सुबह बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री

टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से गहन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम ने केमिकल फैक्ट्री के भीतर से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *