Headlines

Death :- पौड़ी में गहरी खाई में गिरी गाड़ी एक की मौत 

देहरादून 22 दिसम्बर 2025।

मध्य रात्रि डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (DCR) पौड़ी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि मिरचोड़ नामक स्थान पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

 सूचना पर एस डी आर एफ टीम पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल महावीर रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 घटना में वाहन संख्या UK12 CB 0607 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है,

जिसमें एक व्यक्ति सवार था। एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित एवं सुसंगठित रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए।

खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद किया गया तथा मुख्य मार्ग तक लाया गया।

इसके पश्चात शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण सरदार सिंह उम्र  55 वर्ष ग्राम मरगांव, जिला पौड़ी गढ़वाल।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *