Headlines

Refer :- गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर 

चमोली 24 अप्रैल 2026।

चमोली के गोपेश्वर में जिला प्रशासन के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को गोपेश्वर निवासी चंद्र प्रकाश सती अपने घर पर ही बेहोश होकर गिर गए।

जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन की जांच के चिकित्सकों ने उपचार हेतु तत्काल हायर सेंटर रैफर करने का सुझाव दिया।

जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रयासों से उन्हें हेल एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Life Save 🧬:-कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की जान बचाई  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *