Headlines

Disadvantages :- चारधाम यात्रा मार्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क सुरक्षा में है छोटी छोटी कमियां-आयुक्त

देहरादून  – चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम सरल और सुविधाजनक यात्रा हेतु सड़क सुरक्षा भी खास मायने रखती है।

सड़क सुरक्षा के बारे में परिवहन विभाग की ओर से क्या कुछ किया जा रहा है , इसकी जानकारी देते हुए सनत कुमार सिंह,संयुक्त परिवहन आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा के सभी मार्गों का सर्वे कराया गया है,

जिनको कुछ रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क सुरक्षा में जो छोटी छोटी कमियां मिली हैं पर काम किया जा रहा है। पी डब्ल्यू डी, बीआरओ के साथ ही एनएचएआई द्वारा कार्य किया जा रहा है।

सनत कुमार ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री जाने के लिए विकास नगर से यमुना ब्रिज होते हुए जो रास्ता जाता है वो बेहद सक्रिय है, एकतरफा मार्ग है।

ये भी पढ़ें:   Zodiac Signs:- रविवार: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

लेकिन लोकल वाहनों का दोनों ओर से आना जाना रहता है,उस पर ध्यान दिया गया है। इसके अलावा क्रेश बैरियर लगाने को प्राथमिकता दी गई है।

यात्रा मार्गों में ओवर स्पीड, रेस ड्राइविंग और ओवर लोडिंग पर निगरानी और कार्यवाही हेतु इंटरसेप्टर लगाए गए हैं।

साथ ही अधिकारियों को स्पीड निर्धारण की ट्रेनिंग दिलाई गई है ताकि वे स्वयं सर्वे कर स्वयं भी स्पीड निर्धारित कर सकें। जगह जगह स्पीड लिमिट के बोर्ड लगे है।

और इसी तरह के छोटे छोटे कार्य चारधाम यात्रा से पूर्व पूरे कर रहे है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित आवागमन कर सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *