Field Inspection :- मनसा देवी हिल बाईपास सड़क मार्ग पर पड़े मलबे को यात्रा शुरू होने से पहले हटाने के दिए निर्देश-डीएम 

हरिद्वार 11 मार्च 2026।

 हरिद्वार हिल बाईपास रोड एवं मां मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

        निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है,

उन कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने के निर्देश भी दिए।

         जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए,

और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।

उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए,

साथ ही मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए। जिससे कि मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए।

    निरीक्षण के दौरान जिलाशियरी ने अधिशासी अभियंत सिंचाई को निर्देश दिए है कि पैदल मार्ग में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

      इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता तथा राजा जी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल,

अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार,प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Nidhan:- कुमाऊनी गायक दीवान कनवाल का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Iconic Image Swap for WooCommerce Iconic Wishlists for WooCommerce Iconic WooCommerce Account Pages Iconic WooCommerce Attribute Swatches Iconic WooCommerce Bundled Products Iconic WooCommerce Custom Fields for Variations Iconic WooCommerce Delivery Slots Iconic WooCommerce Product Configurator Iconic WooCommerce Quickview Idea Mail – Minimal & Responsive Email Template