Martyrdom Day:- उत्तराखंड मेरे लिए दिल के करीब है केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू

देहरादून –उत्तराखंड शहीद दिवस  के अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए शहीदों क नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर  2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन शुरू कर देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था।

शहीद स्मारक के बाद  गांधी पार्क में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज पूरे देश में स्वच्छता का कार्यक्रम चल रहा है ,

महात्मा गांधी की जयंती के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है और उत्तराखंड शहीदी दिवस भी है , उत्तराखंड आना खुशी की बात है और स्वच्छ भारत अभियान को आज 10 वर्ष हो चुके है।

ये भी पढ़ें:   Experience 🤹:- नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को बहुत महत्व दिया है , उत्तराखंड के गांव और पहाड़ों में भी देखने को मिला है की स्वच्छता की जरूरत सभी को है , उत्तराखंड मेरे लिए दिल के करीब है और मैं भी पहाड़ी हूं ,

उत्तराखंड का कोई भी ऐसा इलाका नही जहां मेरा दौरा न हुआ हो , केंद्रीय मंत्री ने स्वभाव और संस्कृति स्वच्छता की थीम पर चलाया गया कार्यक्रम की भी सराहना की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *