Headlines

Specific:- जिला प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात नियंत्रण का किया प्रबंधन

उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर से हर्षिल तक तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों के लिए गेट सिस्टम लागू किया है।

उक्त स्थानों पर सड़क मार्ग संकरे होने के कारण बड़े वाहनों के दोनों ओर से आने पर जाम लगने की ज्यादा सम्भावना रहती थी।

जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस बार यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है।

गेट सिस्टम के तहत निर्धारित समयावधि में बारी-बारी से दोनों छोर से बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा,जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:   Free checkup :- प्रयोगशाला में किसान अपने खेतों की मिट्टी के नमूने देकर उनकी निशुल्क जांच करवाएं

छोटे चार पहिया वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *