Headlines

Token :- टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत

केदारनाथ – श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था लागू की है।

पहले दिन देशभर से आए दर्शन करने आए यात्री टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।

देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए।

छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए।

ये भी पढ़ें:   Disposal :-श्री केदारनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट का हो रहा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, जिला प्रशासन की ग्रीन पहल

गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।

वहीं यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से मिली संख्या के आधार पहले ही दिन केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या सायं 7 बजे तक की 30154 है इसमें पुरुष – 19196 और महिला – 10597 तथा बच्चे – 361है यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग

ये भी पढ़ें:   Disposal :-श्री केदारनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट का हो रहा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, जिला प्रशासन की ग्रीन पहल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Happy Events – Holiday Planner & Agency WordPress Theme Happy Files Pro GPL Happy Kids – Children WordPress Theme Happy Rider – Horse School & Equestrian Center WordPress Theme Happyforms Pro - Friendly Drag And Drop Contact Form Builder HappyStore - Responsive WordPress WooCommerce Theme Haptic – Web Design Agency WordPress Theme Hara - Beauty and Cosmetics Shop WooCommerce Theme Hardy – Photography & Portfolio Elementor Template Kit Harizma – Modern Creative Agency WordPress Theme