Headlines

Floral Tribute :- सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की पुष्पांजलि

पंचूर वार्ता |श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश,11 नवंबर 2026।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

उन्होंने भी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी भावनाएं परिवार के साथ हैं।

उपस्थित नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ये भी पढ़ें:   Autobiography:- सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव’ प्रकाशित, निजी जीवन से लेकर सियासी सफर तक के कई अनकहे पहलुओं का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *