Headlines

देवप्रयाग के पास स्कूटी सवार खाई में गिरा

देवप्रयाग के पास स्कूटी सवार युवक खाई में गिरा एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू।


टिहरी -पुलिस थाना देवप्रयाग ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग के पास एक स्कूटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू करने  के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस  सूचना पर एस डी आर एफ टीम के अपर उप निरीक्षक तेजपाल सिंह राणा टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि  युवक स्कूटी से श्रीनगर से देवप्रयाग मार्ग की तरफ जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:   👣Foot wash :-सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

एस डी आर एफ टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उस घायल युवक पवन सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र हयात सिंहनिवासी  ग्राम बंगाल थल जिला चमोली  तक पहुँच बनाई जिसे बिना समय गंवाये प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक रास्तों से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

रेस्क्यू दल में अपर उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह राणा,मुख्य आरक्षी अजय सिंह,आरक्षी देवेन्द्र पाण्डेय,आरक्षी प्रीतम सिंह,आरक्षी अभिषेक मेंदोली,आरक्षी अरविन्द रावत, चालक मनोज शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *