Headlines

Accident insurance:- केदार यात्रा में लगे कार्मिकों का 20 लाख का निःशुल्क दुर्घटना बीमा – जिलाधिकारी

रुद्रप्रयाग – चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मां यमुनोत्री और यह गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं।

तो वही 28 अप्रैल को बाबा केदार की चल विग्रह डोली के अपने गंतव्य को रवाना होने से शुरू हो गई श्री केदारनाथ यात्रा 2025 को दिव्य, भव्य,

स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए जहां ज़िला प्रशासन रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी से धरातल पर बचे खुचे कार्यों को फिनिशिंग टच देने में दिन रात लगा हुआ है।

वहीं इस यात्रा में सिरोबगड़ से लेकर श्री केदार धाम तक ड्यूटी पर लगाए गए विभिन्न विभागों के कार्मिकों के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:   Jalabhishek:- कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी  ने हरकीपौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया

इसका एक उदाहरण है यात्रा में लगे कार्मिकों का निःशुल्क 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाया जाना। ध्यातव्य है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक, नगर पालिका, नगर पंचायत,

ज़िला पंचायत के पर्यावरण मित्र, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग , बीकेटीसी के बड़ी मात्रा में कार्मिक दिन रात ड्यूटी में लगे रहते हैं। इन कार्मिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए।

इन सभी कार्मिकों का 20 लाख रुपए का मुफ़्त दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया है।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

जिलाधिकारी का यह प्रयास सराहनीय है इस से ना केवल यात्रा में लगे कार्मिकों को अपने कार्यों के प्रति और संवेदनशील होने की प्रेरणा मिलेगी अपितु किसी दुर्घटना की स्थिति में उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकेगी ।

डॉ आशीष रावत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग पीआरडी स्वयंसेवकों की ओर से मैं ज़िला प्रशासन को इस पहल के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

कि उन्होंने हम संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के बारे में सोचा और इतनी अच्छी पहल की इससे हमें अपने कार्यों को और भी मेहनत और समर्पण से करने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   Alternative Route:- जिलाधिकारी के निर्देशों पर गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही की सुचारू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *