Headlines

Almora news:-सल्ट में सेंट्रो कार खाई में गिरी तीन की मौत एक घायल 

अल्मोड़ा – जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा  को सूचित किया गया कि सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

इस सूचना पर पोस्ट सरिया पानी से एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

हरिद्वार नंबर की कार (UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे। घटना में तीन (01 पुरुष 01 महिला 01 बालिका) की मौके पर मृत्यु हो गई।इसमें अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह उम्र 11 वर्षीय बालक घायल है।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया एवं मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी सिविल लाइन रुड़की दिल्ली रोड मोहनपुरा हरिद्वार।शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, पता- उपरोक्त। अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह, उम्र 9 वर्षीय  के शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *