Headlines

RudraprayagNews:-फाटा में टेंपो ट्रैवलर गिरा खाई में से एसडीआरएफ ने किया एक व्यक्ति का रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग – जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि फाटा के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 90 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई।

उक्त वाहन में चालक सवार था जो घायल अवस्था में था,एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घायल वीर सिंह, उम्र 51 वर्ष निवासी दिल्ली को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert:- मौसम विभाग ने कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *