Headlines

Rescue:-उफनती हुड्डी नदी में फंसे तीन लोगों का एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू

चंपावत (उत्तराखंड) 06 सितंबर 2026।

जनपद चंपावत के छीनीगोठ क्षेत्र में हुड्डी नदी का जलस्तर और वेग अचानक बढ़ने से नदी के दूसरी ओर तीन व्यक्ति फंस गए।

तीनों व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। नदी का प्रवाह तेज हो जाने के कारण उनका वापसी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

स्थानीय पटवारी से सूचना मिलते ही पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ  टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण और वाहन लेकर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद टीम के सामने तेज बहाव वाली नदी को पार कर फंसे लोगों तक पहुंचने की बड़ी चुनौती थी।

विषम परिस्थितियों और बढ़ते जल वेग के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने अदम्य साहस, सूझबूझ और पेशेवर रेस्क्यू कौशल का परिचय दिया।

सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जवान नदी के दूसरी ओर पहुंचे और एक-एक कर तीनों व्यक्तियों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक ले आए।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में  पार्वती तिवारी (36 वर्ष), पत्नी दीपक तिवारी, निवासी छीनीगोठ।

. मुकेश जोशी (50 वर्ष), पुत्र हरिदत्त जोशी, निवासी छीनीगोठ।

. दीपक तिवारी (40 वर्ष), पुत्र हरिनंदन तिवारी, निवासी छीनीगोठ।

एसडीआरएफ टीम की तत्परता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण तीनों लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस सफल अभियान ने पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को एक बार फिर रेखांकित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *