Headlines

ऋषिकेश चीला मार्ग पर गाड़ी का टायर फटा नदी में गिरे दो लोग,panchurvarta.com,

ऋषिकेश- एस डी आर एफ को सूचना मिली  की ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गाड़ी जंगल सफारी फारेस्ट विभाग की है जिसमें संभवतः 06 लोग सवार थे। घायलों को जिला पुलिस द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल भिजवा दिया गया है जबकि 02 लोग चीला नहर में गिरकर लापता बताए जा रहे है।एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर उन लापता लोगों की खोजबीन को संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Early Warning:-वसुंधरा ताल से शुरू होगी ग्लेशियल झीलों की अर्ली वार्निंग सिस्टम की निगरानी, वैज्ञानिक दल रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *