उत्तराखंडCattle Scorched :- रुद्रप्रयाग में गौशाला में लगी आग, प्रशासन की तत्परता से समय पर पहुंची मदद, 2 मवेशी झुलसे Panchur Varta7 July 202601 min रुद्रप्रयाग 07 जुलाई 2026। जिले के कर्णधार मालकोटी गांव में मंगलवार तड़के 03:20 बजे गौशाला में आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन की तत्परता के चलते संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आशा, निवासी कर्णधार मालकोटी द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गई कि उनकी गौशाला में आग लग गई है, जिसमें बंधे 2 मवेशी आग की चपेट में आ गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग ने बिना देरी किए पुलिस, फायर सेवा, राजस्व उप निरीक्षक एवं पशु पालन विभाग को तत्काल सूचित किया। सभी विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। ये भी पढ़ें: Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित Post navigation Previous: Weather:- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कियाNext: Strikes:- बदरीनाथ मंदिर परिसर में विधायक लखपत बुटोला समर्थकों संग बैठे धरने पर Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल Panchur Varta13 October 202613 October 2026 0
Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Earthquake :- उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, रात 8:07 बजे दर्ज हुए झटके Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0