Headlines

DehradunNews:-देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग

देहरादून–प्रदेश के अधिकांश हिस्सों सहित राजधानी देहरादून में बीते दो दिनों से देर शाम शुरू हो रही भारी बारिश का कहर इस कदर देखने को मिल रहा कि जनजीवन एकबार फिर से अस्त_व्यस्त होने लगा है।

भारी बारिश से जगह–जगह जल भराव की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है,राजधानी देहरादून में देर शाम शुरू हुई भारी बारिश के चलते स्थानीय लोगों के आवासीय घरों में पानी घुसने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया हालांकि यह कोई नया मामला नहीं है।

बल्कि पिछले दिनों भी भारी बारिश के दौरान  देहरादून में जगह–जगह जलभराव देखने को मिला साथ ही आवासीय घरों में भी पानी घुस आया था जिससे आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अभी फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं ।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

मौसम विभाग की माने तो दोपहर में धूप खिलने के साथ ही शाम के वक्त से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है खासकर अगले 24 घंटे तक देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग में जारी किया है हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है,जिससे आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ताकि जानमाल का नुकसान ना हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WPForms – Custom Captcha WPForms Pro – Drag & Drop WordPress Form Builder WPForms – Drip WPForms – Form Abandonment WPForms – Form Locker WPForms – Form Pages WPForms – Form Templates Pack WPForms – Geolocation WPForms – GetResponse WPForms Hide Addons