Headlines

HaridwarNews:-राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे पतंजलि योगपीठ

हरिद्वार –  राजस्थान के पूर्व राज्यपाल  कलराज मिश्र पतंजलि योगपीठ पधारे जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री  आचार्य बालकृष्ण से विशेष मुलाकात कर स्वस्थ, रोजगारोन्मुख एवं समृद्धशाली भारत बनाने को लेकर चर्चा की।

उन्होंने पतंजलि योगपीठ के विविध सेवा प्रकल्पों के माध्यम से संचालित सेवापरक गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि पतंजलि अनुसन्धान संस्थान निश्चित ही विश्व का एकमात्र आधुनिक संस्थान है जहाँ आयुर्वेद को आधुनिक मापदंडों की कसौटी पर कसकर साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि पतंजलि योग-आयुर्वेद एवं स्वदेशी अभियान से देश के लाखों युवा रोजगार पा रहे हैं। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अनुसंधान आदि के क्षेत्र में पतंजलि ने सराहनीय कार्य किया है। और जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार के सशक्त साधन है वहीं समृद्धि है।

ये भी पढ़ें:   Fell into the River:-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना: इनोवा कार भागीरथी नदी में गिरी, अब तक 04 शव बरामद, 01 घायल रेस्क्यू; 02 लापता की तलाश जारी

उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में आचार्य बालकृष्ण के पास विलक्षण ज्ञान का भंडार है, दुर्लभ औषधीय वनसंसाधनों को वैश्विक पहचान दिलाने में उनकी शक्ति का लाभ देश को मिल रहा है।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा देश के विकास के लिए पतंजलि ने देश की जनता को योग-आयुर्वेद, स्वदेशी जैसे आंदोलनों से जोड़ा है और किसानों को श्रेष्ठ कृषि विकल्प उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाए हैं, जिनका भरपूर लाभ किसानों को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *