Headlines

DehradunNews:- बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी ने कि विशेष पूजा-अर्चना

चमोली – श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की रक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा की है।

श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा हेतु भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला व वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, तीर्थ पुरोहित समाज के संगठन केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।

कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ जी का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की गयी।इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे।

श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग,

ये भी पढ़ें:   Meeting:-नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने हेतु पूजा-अर्चना की गयी।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की।

अजेंद्र ने कहा कि कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में अतिवादी जिहादी तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

उन्होंने कहा कि निरंतर दंगों के परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। वर्तमान घटनाक्रम के चलते जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी ने अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Glekk – Elementor Blog & Magazine WordPress Theme Glider 3D Photo Slider WordPress Plugin v1.10 GlideX – Single Product WooCommerce Theme Glint – Personal Portfolio WordPress Theme Glitch Heading for Elementor Global Gallery – WordPress Responsive Gallery Glofia - Golf Club & Course Elementor Template Kit Gloreya – Food Ordering & Delivery Restaurant WordPress Theme Glorious WP – Multi-purpose Elementor WooCommerce Responsive Theme Glossier – Newspaper & Viral Magazine WordPress Theme