उत्तराखंडMeeting:-नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक Panchur Varta2 April 20262 April 202601 min हरिद्वार 02 अप्रैल 2026। आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा हेतु नीति आयोग, भारत सरकार से गौरव कटियार, उप सचिव एवं अमितेश पांडेय, कंसलटेंट की अध्यक्षता में विकास भवन, हरिद्वार के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के साथ जनपद के समस्त रेखीय विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चिन्हित इंडिकेटर्स को संतृप्त किए जाने हेतु अब तक आयोजित गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित इंडिकेटर्स में से 08 इंडिकेटर्स पूर्णतः संतृप्त किए जा चुके हैं, जबकि शेष इंडिकेटर्स को अप्रैल माह तक संतृप्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । बैठक के दौरान गौरव कटियार, उप सचिव, नीति आयोग द्वारा इंडिकेटर्स को समयबद्ध रूप से संतृप्त किए जाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तथा संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड में सेवा वितरण एवं विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। ये भी पढ़ें: Rescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला Post navigation Previous: Secretariat March :- डिजिटल क्रॉप सर्वे व फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं पर कर्मचारियों का सचिवालय कूचNext: Committed :- प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – सीएम धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Work:- सांसद अनिल बलूनी ने सड़क परिवहन राज्य मंत्री से कोटद्वार–नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया Panchur Varta20 May 2026 0
Fine :- खुले में कूड़ा डालने पर साइट इंचार्ज हटाया गया एवं लगाया गया जुर्माना Panchur Varta20 May 2026 0
Rescue:- तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला Panchur Varta20 May 2026 0
New Momentum:- राज्यों के बेहतर समन्वय से ही विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति :- सीएम धामी Panchur Varta19 May 2026 0