Headlines

DehradunNews:- रफ्तार ने ली महिला पुलिसकर्मी की जान एक घायल

देहरादून – सिटी कंट्रोल रूम ने थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना दी की अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है।अजबपुर फ्लाईओवर के दोनों साइड पर गाड़ी चढ़ने और गाड़ी उतरते हुए कट खोले हुए हैं जबकि फ्लावर के उतरने और चढ़ते गाड़ी की तेज होती है।

वही  पेट्रोल पंप मलिक के दबाव में आकर पुलिस ने उसके सामने का कट खोल रखा है जबकि नेशनल हाईवे वालों ने उसे बंद कर दिया था। जिसकी वजह से अक्सर दोनों किनारों पर एक्सीडेंट होने की संभावनाएं बनी रहती है।

सिटी कंट्रोल रूम ने थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना दी की अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है।इस सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर घटना   के संबंध में जानकारी करने पर मालूम हुआ कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला ASI कांता थापा तथा देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

जिनकी कांवड़ मेला हरिद्वार में ड्यूटी लगी थी, यह दोनों महिला कर्मचारी शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी, इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर UK07 PA 6999 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए।

उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गई तथा ASI कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में म0कां0 शकुंतला को भी चोटे आई है, जिन्हें उपचार के लिए कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। मृतका कांता थापा पत्नी स्व0 बृजमोहन निवासी वसुन्धरा विहार, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र 58 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेसन पंडित दीनदयाल उपाध्याय भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   Celebration :- नंदा-सुनंदा महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी

घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा है डॉक्टरों ने उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *