देहरादून – थाना डोईवाला पर पीड़िता मंजू पत्नी ओम प्रकाश निवासी राजीव नगर थाने में प्रा0पत्र दिया कि मोहन पुत्र समर सिह उम्र- 19 वर्ष, वेदप्रकाश पुत्र समर सिंह उम्र- 25 वर्ष, समर सिह पुत्र बीर सिह उम्र- 47 वर्ष तथा महिला अभियुक्ता हेमलता पुत्री समर सिह उम्र- 18 वर्ष ,
रेखा पत्नी समर सिह उम्र- 36 वर्ष समस्त निवासी राजीवनगर केशवपुरी थाना डोईवाला, ने वादिनी व उसके परिवार के साथ घर मे घुसकर कांच की धारदार टूटी बोतल व धारदार चाकू से हमला किया गया,
जिसमें वादिनी के पति ओम प्रकाश के सर, गर्दन, छाती पर गंभीर चोट आई तथा अभियुक्तो द्वारा वादनी के पुत्र रोहित पर भी हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 117/24 धारा 147/148/326/452 /506 भादवि बनाम समर सिंह आदि पंजीकृत किया गया।
केेस पंजीकृत होने के बाद से ही पाँचो अभियुक्तों अपने घर से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने अभियुक्तों के संबंध में जानकारी इकट्ठा करते हुए।
मुख़बिर को सक्रिय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप डोईवाला पुलिस को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तों के अपने घर वापस आने तथा घर से आवश्यक सामान लेकर कही बाहर भागने की फिराक में होने की जानकारी मिली।
सूचना पर डोईवाला पुलिस का कार्यवाही करते हुए आज 13 अप्रैल 24 की प्रातः अभियोग में नामजद अभियुक्तों को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
