Headlines

DehradunNews:- बसंत विहार में पूर्व पार्टनर करवाई पार्टनर के घर में लूट

देहरादून – थाना बसंत विहार के अनुराग चौक पर स्थित पर्ल हाइट सोसाइटी के एक फ्लैट में कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर थानाध्यक्ष बसंत बिहार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोपहर के समय 03 बदमाशों ने सोसाइटी में विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर उन्हें हथियारों के बल पर डरा धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

अभियुक्त ने विकास त्यागी से 2 करोड रुपए की मांग की तथा बताया की उन्हें विकास त्यागी के पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल ने भेजा है, जिससे विकास त्यागी ने 90 लाख रुपए लेने हैं,

ये भी पढ़ें:   Fine :- खुले में कूड़ा डालने पर साइट इंचार्ज हटाया गया एवं लगाया गया जुर्माना

राजीव अग्रवाल ने उन्हें विकास त्यागी व उसके परिवार के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उन्हें मारने के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी है।

घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त, विकास त्यागी के पुत्र व भाई को उनके पड़ोसी की कार में, जो विकास त्यागी के पुत्र ने पड़ोसी से मांगी गई थी,

वह उसमें बैठाकर साथ ले गए तथा मोहंड के पास उस कार तथा परिजनों को छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में विकास त्यागी ने राजीव अग्रवाल के विरुद्ध थाना बसंत विहार में लिखित तहरीर दी गई है।

घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों को रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *