Headlines

DehradunNews:-पुलिस लाइन देहरादून में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी तथा पांडवाज ग्रुप द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर किया मजबूर


देहरादून – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर  पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0)  गुरमीत सिंह राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि  राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0)  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माता मंगला देवी तथा  भोले जी महाराज  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,

कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगना इंस्टीटूट देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। ’कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी, पांडवाज ग्रुप व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें:   Message :- सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में  राज्यपाल  एवं  मुख्यमंत्री  द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान  राज्यपाल  तथा मुख्यमंत्री  द्वारा बॉलीवुड भजन गायक  हंसराज रघुवंशी,  निशांत डोभाल (संस्थापक पांडवाज ग्रुप),  इला पंत (कथक टीचर नृत्यांगना इंस्टिट्यूट),  पूजा डंगवाल (डांस टीचर समर वैली स्कूल),  पूनम सती (सुप्रसिद्ध गढ़वाली फॉग गायिका) को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub GamiPress Restrict Content GamiPress Social Share GamiPress Submissions GamiPress Time-based Rewards GamiPress Transfers GamiPress WooCommerce Discounts GamiPress WooCommerce Partial Payments GamiPress WooCommerce Points Gateway GamiPress Zapier Gana – Music and Event WordPress Theme