स्वास्थ्यInauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण Panchur Varta13 April 202601 mins देहरादून 13 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी। – ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट — बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए। – हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर — अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, समय की बचत होगी। – स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज। – पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा। – हेल्थ पैकेज चेकअप्स आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज। – एनस्थीसिया वर्क स्टेशन ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन। इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, एक्जीक्यूटिव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.सी. पंत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कदम उत्तराखंड सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। देहरादून के रहने वाले मरीजों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। ये भी पढ़ें: Health Camp :-सेलाकुई में रविवार को लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और कानूनी सहायता Post navigation Previous: Strong:- डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – सीएम धामीNext: Letter :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी ने राज्य के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Health Camp :-सेलाकुई में रविवार को लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और कानूनी सहायता Panchur Varta4 September 20264 September 2026 0
Negligence:- डेंगू पर राहत, लेकिन लापरवाही की नहीं गुंजाइश Panchur Varta2 September 20262 September 2026 0
De-Addiction Campaign:- बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल – डाॅ. रावत Panchur Varta29 August 202629 August 2026 0