Headlines

DehradunNews:-दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा खेलते नौ अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामणवाला गांव में स्थित एक फ्लैट से आई0पी0एल0 मैचों में ऑनलाइन सट्टा।


अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद।


देहरादून – एस एस पी को आई0पी0एल0 मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून ने तत्काल क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई,

गठित टीमों ने राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामण वाला गांव में पुरूकुल रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में  अपना नाम  सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष।

सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष।

विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष ।

लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष।

मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 वर्ष,

विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष।

शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष।

शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष बताया,

मौके पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन,एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है तथा देहरादून में सटटे का काम सिराज मेनन देखता है,

अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की साइट, लेजर, टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है ।

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

आनलाईन सटटे की साइटों की आई0डी0 एंव लिंक अभियुक्तों को शुभम, निवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध करायी जाती है।

शुभम द्वारा पैसे लेकर अभियुक्तों को सटटे के ऑनलाइन प्वांइन्टस उपलब्ध कराये जाते है, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा आगे लोगो को ऑनलाइन बेचकर उनसे पैसे लेकर सट्टा खिलवाया जाता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है।

सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹9 लाख रुपए का क्लैक्शन किया था।

पूरे मैच में अभियुक्तो ने लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों में लगभग 20 करोड़ रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्त उस नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए,

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त तीनों ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं।

जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उस बैंक खातों मे ही पैसों का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं।

उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से  ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तों से सम्पर्क करता है,

जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है।

इनसे बरामद सामना का विवरण  08 लैपटॉप,50 मोबाइल फोन,05 एक्स टेन्शन बोर्ड, 10 मोबाइल चार्जर्स मय डाटा कैबल, लैपटॉप चार्जर अलग दृ अलग कम्पनी, 01 माउस,02 कापी नोट पैड, 02 ए टी एम कार्ड, 01 डेबिट कार्ड और नौवीं  02 जीओ बोर्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Chicky – WordPress Fashion Marketplace Theme Chief – Modern Barbershop Template Kit Chikapoe – Pet Care & Veterinary Elementor Template Kit Childhood Kids – Child Care Center Elementor Template Kit ChildHope | Child Adoption Services & Nonprofit Theme Childit – Kindergarten Elementor WordPress Theme Children Charity – Nonprofit & NGO WordPress Theme Chinchilla – Pet WordPress Theme ChiroHeal – Chiropractor & Physiotherapy Wellness WordPress Theme Chirokind – Chiropractor And Physical Therapy WordPress Theme