Headlines

DehradunNews:-रेस कोर्स में रिटायर कर्नल के घर हुई चोरी, पुलिस ने किया खुलासा दो विधि विवादित किशोरों को पकड़ा

देहरादून- पीड़ित रमेश देव लोहटिया निवासी 6/7 गोविन्द नगर रेसकोर्स ने  थाना नेहरु कोलोनी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्तियों ने 25 अगस्त की रात दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली गयी है।

सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित से घर में चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटायी।  प्राप्त तहरीर पर थाना नेहरु कोलोनी पर मु0अ0सं0- 280/24 धारा- 305(a) भा0न्या0स0 पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष नेहरु कोलोनी ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे cctv कैमरों को चैक किया गया तथा घटना करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

ये भी पढ़ें:   Exposure:-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण

घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों के अवलोकन में पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवकों की फुटेज प्राप्त हुई। संदिग्ध दिख रहे युवकों की खोजबीन हेतु उनके हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराया गया,

पुलिस टीम को आज गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि दीपनगर रेलवे ग्राउंड में घटना को अंजाम देने वाले दो विधि विवादित किशोरों देखें हैं।

पुलिस ने दोनों किशोरों को संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये कीमत की शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई। दोनों विधि विवादित किशोरों को आज किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *