Headlines

सोनप्रयाग के पास डम्पर खाई में गिरा ड्राइवर हुआ घायल

रुद्रप्रयाग- सोनप्रयाग के पास डम्पर खाई में गिरा ड्राइवर हुआ घायल आज सुबह थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि सोनप्रयाग से लगभग 02 किमी दूर सीतापुर में एक डम्पर (UK 13 CA 0399)अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। एस डी आर एफ रेस्क्यू द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच डम्पर के ड्राइवर श्रीचंद राणा 48वर्ष निवासी- उखीमठ रुद्रप्रयाग को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Foundation Stone :-सीएम धामी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *