Headlines

धामी सरकार के ढ़ाई साल के कार्यकाल में वन विभाग में 2528 पदों पर हुई भर्ती

देश के किसी भी राज्य के नाम नहीं डेढ़ साल में भर्ती का यह रिकॉर्ड।


 

 

देहरादून– सी एम  पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वन विभाग में डेढ़ साल में 2021 फॉरेस्ट गार्ड (वन आरक्षी) की भर्ती कर देश में रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक संख्या और समय पर भर्ती कराने का यह रिकॉर्ड किसी भी राज्य के पास नहीं है।

इसके अलावा ढाई साल के कार्यकाल में अकेले वन विभाग में 2528 पदों पर युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने पारदर्शिता का वायदा निभाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जो कहा उस पर अमल भी पूरा किया।

खासकर युवाओं के भविष्य को लेकर धामी सरकार बेहद संजीदा है। इसका पुख्ता प्रमाण वन महकमे में युवाओं को समय पर मिली बंपर नौकरियां हैं।चूंकि उत्तरखंड देश में सबसे ज्यादा 71 फीसद वन भूमि क्षेत्र से आच्छादित है,

ये भी पढ़ें:   Field Inspection :- कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

ऐसे में यहां आम से खास का नाता वन क्षेत्रों से पड़ता है। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में फॉरेस्ट गार्ड की अहम भूमिका होती है।लेकिन राज्य में कुछ सालों से फॉरेस्ट गार्ड की कमी महसूस हो रही थी। सीएम ,पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली तो वन विभाग में 340 वन दरोगा, 96 कनिष्ठ सहायकों के अलावा 2021 पदों पर अलग-अलग समय पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती शुरू की। संख्या के हिसाब से भर्ती समय पर कराने की चुनौती थी।

किंतु सरकार ने तय शेड्यूल पर रिकॉर्ड डेढ़ साल के भीतर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती कर युवाओं के सपनों को साकार किया है। यह रिकॉर्ड न केवल राज्य के 23 सालों में हुई भर्ती बल्कि देश के दूसरे राज्यों में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती करने में सबसे अव्वल रिकॉर्ड है। इसके पीछे सरकार की पारदर्शी नीति और युवाओं के हित में लिए गए निर्णय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड में पहले 1129 और उसके बाद 892 पदों पर धामी सरकार में कुल 2021 पदों पर डेढ़ साल के भीतर भर्ती हुई है। यह संख्या वन विभाग में हुई भर्ती में अब तक सबसे ज्यादा है।

राज्य में धामी सरकार इससे पहले सिर्फ एक साल में यूकेपीएससी से 6635 अफसरों तथा समूह ग के पदों पर 7644 युवाओं को पुलिस दूर संचार, रैंकर्स, आबकारी सिपाही, पशुपालन, रेशम, शहरी विकास, वन विभाग, शिक्षा विभाग में एलटी, कृषि विभाग,पेयजल निगम, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, लेखाकार, अनुदेशक, कार्यशाला

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

अनुदेशक, वाहन चालक, सचिवालय रक्षक, मत्स्य विभाग आदि में नौकरी देकर रिकॉर्ड बना चुकी है।हमारी सरकार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर काबलियत के अनुसार रोजगार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Bonus Product for WooCommerce Booco – Responsive Magazine & Blog WordPress Theme Book Store WordPress Theme Book Your Travel – Online Booking WordPress Theme Bookarazi – Author & Publisher Elementor Template Kit BookCard – 3D Folded vCard HTML Template BookChimp – Online Book Store Website Elementor Template Kit Booked – Appointment Booking for WordPress Bookflare – Modern Education & Online Learning Elementor Template Kit Booking And Reservation Plugin for WooCommerce