Headlines

HaridwarNews:-कर्जदारी से परेशान ज्वेलर्स दंपति ने हरिद्वार में आकर की आत्महत्या

हरिद्वार -कर्जदारी से परेशान होकार सहारनपुर के एक दंपत्ति ने हरिद्वार आकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है।

जबकि पत्नी अभी भी लापता बताई जा रही है। सहारनपुर निवासी सौरभ बब्बर के रूप में हुई है जो सहारनपुर में ही ज्वेलरी की दुकान चलाता है। कर्ज के बोझ तले दबकर उसने पत्नी के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक सौरभ किट्टी चलाने का काम भी करता है। किट्टी के कर्ज से परेशान होकर सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगा में छलांग लगा दी। मृतक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है जबकि उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:   Seized:-एआरटीओ ने बिना सत्यापन के चल रहे 50 ई-रिक्शा को सीज किया

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ किट्टी जमा करने का काम भी करता है। अचानक किट्टी में उसे काफी नुकसान हुआ। लोगों के पैसे वापस न कर पाने से परेशान होकर उसने पत्नी के साथ मिलकर गंगा में कूद कर जान दे दी।

उसने परिजनों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। सौरभ के इस खौफनाक कदम से परिजनों में गहरा शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Big Junior – Multi-Purpose Responsive Theme Bigbytes – Big Data & Analytics Company Elementor Template Kit Bigcart – Clean, Modern WordPress Theme for WooCommerce Bigex – Portfolio WordPress Theme Bigger – Construction WordPress Theme Bigtech – ICO & Crypto Landing WordPress Theme Bijoux - Jewellery Ecommerce WordPress Theme BikePro – WooCommerce Elementor Template Kit Bikersclub – Motorcycle Club WooCommerce WordPress Theme Bikeway – Sport Shop WooCommerce Theme