Headlines

Inspection :- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जरमोला राजकीय उद्यान किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी 2 जून- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को मोरी के जरमोला राजकीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने उद्यान की भौगोलिक स्थिति, कृषि उत्पादन, बागवानी गतिविधियों और संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यान को मॉडल कृषि केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आसपास के किसान नवीनतम कृषि तकनीकों से लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि को आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जरमोला उद्यान को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Review:- मेलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर कनखल क्षेत्र का लिया जायजा

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ें और उद्यान के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित कई संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce & POS Loyalty Management WooCommerce POS Multicurrency WooCommerce POS Stripe Reader M2 Integration WooCommerce PostPaid – Buy Now Pay Later WooCommerce Pre Order | Pre Booking | Pre Release Purchase WooCommerce Pre-Orders WooCommerce PrePurchase Woocommerce Price by Customer and User Roles WooCommerce Price by Unit – Length, Area, Weight & Volume Calculator WooCommerce Print Invoices & Packing Lists