Headlines

Controversy :- चाचा भतीजे का नशे में हुए विवाद पर किया जानलेवा हमला

देहरादून 2 जून- जयप्रकाश पुत्र ललता प्रसाद निवासी ग्राम अमशाह जिला बरेली उ0प्र0 ने कोतवाली पटेलनगर  पर 29-मई-25 को तहरीर दी।

कि अभियुक्त अमरपाल ने मेरे भाई त्रिवेन्द्र सिंह के साथ गाली गलौच तथा हाथापाई करते हुए उन्हें मकान की दूसरी मंजिल से लात मारकर नीचे फेंक दिया, जिसमें वादी का भाई त्रिवेन्द्र गम्भीर रुप से चोटिल हो गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-250/2025 धारा 109(1)/352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पटेलनगर कोतवाल ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम बनाई पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से मुकदमे में नामजद अभियुक्त अमर पाल पुत्र पुतुलाल निवासी ग्राम अमशाद थाना हाफिसगंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष को 31मई को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Gang:- भागवत कथा में महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का खुलासा पुलिस ने चार सदस्यों को दबोचा

पूछताछ में अभियुक्त अमरपाल उम्र-25 वर्ष ने बताया गया कि वो और त्रिवेन्द्र आपस में चाचा भतीजे है तथा एक ही जगह रहते है। 28 मई 25 को दोनों घर में पार्टी कर रहे थे,

इस दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। नशे की हालत में अभियुक्त ने आवेश में आकर पीड़ित को लात मार दी जिससे वो छत से नीचे गिर गया।

और उसे काफी चोटे आयी, घटना से अभियुक्त अत्यधिक डर गया था तथा मौके से भाग गया था। अभियुक्त देहरादून छोड़कर कही बाहर भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:   Firing:- पटेलनगर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, युवक घायल, कार सवार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *