Headlines

गुमखाल के पास मारूति वैगनआर खाई में गिरी तीन लोग घायल

पौड़ी-  पुलिस चौकी सतपुली ने एस डी आर एफ को सूचना दी की गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग 01 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होकर  लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।यह सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह  एस डी आर एफ टीम  और आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार 03 लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

मारूति वैगन आर कार (DL 3C BU 3488) में सवार विनोद शर्मा पुत्र शांति लाल, निवासी- रामपानी, जिला- गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।दीवान सिंह रावत पुत्र पतम सिंह, निवासी- तरला एडा, पौड़ी।अवतार सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह, निवासी- पौड़ी ये तीनों लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।रेस्क्यू टीम में HC महावीर सिंह,CT मुकेश रावत,CT रमेश रावत,पेरामेडिक्स अनूप रावत,उपनल चालक मनदीप बर्थवाल

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *