Headlines

पुलिस ने 510 बाइक के मोडिफाइड साइलेंसरो पर चलाया बुलडोजर

देहरादून – मॉडिफाईड  रेट्रो साईलेंसर लगाकर बाईक चालकों के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों (सिनियर सिटीजन / महिलाओं / अन्य ) से प्राप्त शिकायतों  में वर्ष 2023 से मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए गए अभियान में दून पुलिस ने 510 बाइक के साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में जमा किए गए थे, जिनको आज 15 जनवरी 24 को पुलिस लाईन देहरादून में रोड पर रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया।दून पुलिस का बाइक सवार से अनुरोध है कि अपने बाइक्स में कंपनी के दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें, यदि भविष्य में भी कोई बाइक चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक चलाता पाया जाता है तो उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अतिरिक्त IPC के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी तथा साइलेंसर को उतरवाकर इसी प्रकार नष्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Best Wishes :- सीएम धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *