देहरादून में रिस्पना पुल के पास शास्त्री नगर में अंग्रेजी शराब की दुकान की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मोहल्ले में शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने की सूचना से नाराज लोगों ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था और आवागमन प्रभावित हो सकता है।
विरोध की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया।
स्थानीय विजय कुमार नौटियाल का कहना है कि यदि शराब की दुकान को प्रस्तावित स्थान पर शिफ्ट किया जाता है।
तो मोहल्ले की गली में आवागमन बाधित हो सकता है। दुकान पर आने वाले वाहनों, शराब खरीदने वालों और शराब पीने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं महिलाओं ने आशंका जताई कि इससे मोहल्ले में अव्यवस्था बढ़ने के साथ अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका भी पैदा हो सकती है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि मोहल्ले में परिवार रहते हैं और महिलाओं, बहू-बेटियों तथा बच्चों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है।
ऐसे में रिहायशी इलाके के पास शराब की दुकान संचालित होने से उन्हें असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है।
लोगों ने संबंधित विभाग से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दुकान की शिफ्टिंग पर पुनर्विचार करने की मांग की।
अनुज्ञप्तिधारी राजन जायसवाल ने पंचर वार्ता से बात करते हुए कहा कि जैसे ही पुरानी दुकान हमें मिलती है तो हम वहां शिफ्ट कर देंगे
वहीं, शराब की दुकान के अनुज्ञप्तिधारी राजन जायसवाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दुकान के मालिक की ओर से उन्हें एनओसी जारी की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें पुरानी दुकान उपलब्ध हो जाती है तो वे शराब की दुकान को उसी स्थान पर शिफ्ट कर देंगे।
मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीम
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर आशीष उनियाल मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने पंचूर वार्ता से बातचीत करतेेेेे हुए कहांकि अनुज्ञप्तिधारी केे सभी कागज़ देखेंं हैं।
पुलिस और आबकारी इंस्पेक्टर ने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं और आशंकाएं अधिकारियों के सामने रखीं।
विजय कुमार नौटियाल ने कहा है कि हम जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और इस मामले में अपना पक्ष उनके सामने रखेंगे और एक ज्ञापन भी उन्हें देंगे।
दुकान की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच अब यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोग चाहते हैं कि उनकी गली का आवागमन प्रभावित न हो और मोहल्ले की शांति तथा महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न करना पड़े।
अब देखना होगा कि संबंधित जिला अधिकारी स्थानीय लोगों की आपत्तियों और अनुज्ञप्तिधारी के पक्ष को ध्यान में रखते हुए इस मामले में क्या निर्णय लेता है।