Headlines

संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिक की मौत पुलिस जुटी जांच में

देहरादून – गुरूवार को लगभग 11: 25 बजे अभिषेक लूथरा निवासी: डी-92 फ्लैट नं0 1 रेसकोर्स रोड देहरादून ने अपने पिता के साथ आकर चौकी फव्वारा चौक पर सूचना दी कि उनके घर में काम करने वाली युवती नाबालिक मृतिका उम्र 15 वर्ष ने उनके घर के बाथरूम में फांसी लगा है, जिसे वे अपने घर में काम करने वाले अन्य लोगों की सहायता से नीचे उतारकर उपचार को कोरोनेशन अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इस  सूचना पर  वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरू कालोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/ विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लिया गया।महिला उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित ने मृतका के शव का पंचायतनामें की कार्यवाही की गई। साथ ही वीडियोग्राफी कराते हुए मृतका के शव का 03 डाक्टरों के पैनल ( महिला डॉक्टर सहित ) के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया।

ये भी पढ़ें:   Review :-  श्री केदारनाथ धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

मृतका के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका नाबालिक पुत्री लक्ष्मी साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी: खान वाली गली धर्मपुर देहरादून अपने माता पिता तथा 04 अन्य भाई बहनों के साथ रहती थी तथा भाई-बहनों में सबसे बडी थी।

घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता लक्ष्मी साहनी  ने उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 78/24 धारा 302, 323, 354, 342 भादवि तथा 7/8 पोक्सो एक्ट, 3 (क)/4 बाल श्रम प्रतिशेध अधि0 1986 बनाम अभिषेक उर्फ राजा लूथरा, उसकी पत्नी तथा 01 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में ही पुलिस द्वारा संदिग्धों को तत्काल हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Focus:- श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

घर से बरामद डीवीआर से सीसीटीवी कैमरों को देखने पर मृतका सुबह लगभग 9ः27 बजे के आस-पास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी तथा समय लगभग 10: 19 पर अभिषेक लूथरा सहित 04-05 लोग युवती को खोजते हुए बाथरूम की ओर जाते दिखाई दिये, जो लडकी को बाथरूम से वापस लाकर सीपीआर (प्रार्थमिक उपचार) देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डाक्टरों के पैनल ने मृतका के पोस्टमार्टम करने के उपरान्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृत्यू का कारण Suicidal Hanging पाया गया है। साथ ही मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गये और न ही sexual assault की बात रिपोर्ट में आई है। डाक्टरों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं, और साक्ष्यों के आधार पर शेष विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Frontend Manager AFFILIATE WooCommerce Frontend Manager ANALYTICS WooCommerce Frontend Manager DELIVERY WooCommerce Frontend Manager PRODUCT HUB WooCommerce Frontend Manager Ultimate (WCFM) WooCommerce Frontend Manager GROUP & STAFF WooCommerce Geniki Courier Voucher & Label WooCommerce Germanized Pro by Vendidero WooCommerce Gift Card WooCommerce Gift Certificates Pro by IgniteWoo