Headlines

NainitalNews:- बाबा नीब करौरी के दर्शन कर एक नई अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है –उपराष्ट्रपति 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्री कैंची धाम में दर्शन किए, बाबा श्री नीब करौरी महाराज की वंदना की


नैनीताल- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ सुदेश धनखड़ ने आज उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम में परम पूज्य बाबा नीब करौरी दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया। दर्शन के उपरांत उन्होने कहा की इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है।

कैंची धाम में ‘महाराज जी’ के दर्शन कर  धनखड़ ने कहा की इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा की “ये वो जगह है जहाँ ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं।”

भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “भारत की 5000 साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।”

इससे पूर्व हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह एवं उत्तरखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Pitstop – Auto Parts WooCommerce Theme Pivot | Multi-Purpose HTML with Page Builder Pivotal – Data Science & Analytics WordPress Theme Pixart – Arts & Crafts Exhibition Elementor Template Kit Pixelate – Portfolio & Photography Elementor Template Kit Pixelo - Digital Agency Elementor Template Kit PixelPhoto – The Ultimate Image Sharing & Photo Social Network Platform Pixelpiernyc - Portfolio Creative Agency Freelancer WordPress Theme PixelYourSite Pro – Facebook pixel WordPress plugin Pixia – Showcase WordPress Theme