nainitalNews:-गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

नैनीताल – आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि गर्जिया मंदिर के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

व्यक्ति गर्जिया मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहन सर्चिंग अभियान के दौरान नरेंद्र सिंह उम्र 48 पुत्र स्वर्गीय कुंवर सिंह निवासी  राजीव पुरम लखनऊ उत्तरप्रदेश प्रदेश के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Injured:- एसडीआरएफ ने खाई में गिरे डंपर से घायल चालक का रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *