Headlines

New Tehri :- तीनधारा के पास खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

नई टिहरी – पुलिस चौकी बचेली खाल ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तीन धारा के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम से उप निरीक्षक नीरज चौहान आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर राहुल पुत्र बलवीर सिंह अमकोटी पट्टी नादलस्यू जिला पौड़ी गढ़वाल  तक पहुंच बनाई टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *