Headlines

RudraprayagNews:- केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप कच्ची दुकान गिरी सात यात्री घायल

रुद्रप्रयाग – बीती रात (सोमवार को) श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) के अचानक टूटने से दुकान के अन्दर बैठे यात्री मलबे के नीचे आने से घायल हो गए थे।

सूचना प्राप्त होते ही डीडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एमआरपी गौरीकुंड में लाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत (हरियाणा) निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) अचानक टूट गया है।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

जिसकी सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा दुकान के अंदर बैठे सभी घायल व्यक्तियो को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल व्यक्तियो को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

घायल यात्रियों के नाम – निकान्त यादव पुत्र शिव सिंह यादव
उम्र – 14 वर्ष।निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)। रीना यादव पत्नी शिव सिंह यादव उम्र- 36 वर्ष निवासी-ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
रेखा यादव पत्नी प्रताप सिंह उम्र – 35 वर्ष निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)। आराध्य यादव पुत्र प्रताप सिंह उम्र – 13 वर्ष निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

श्रेयांश पुत्र प्रताप सिंह उम्र – 13 वर्ष निवासी- ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। कार्तिक यादव पुत्र शिव सिंह उम्र – 09 वर्ष निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)। उज्ज्वल भाटिया पुत्र सुनील अनैजा उम्र – 23 वर्ष निवासी- फरीदाबाद (दिल्ली)।

ये भी पढ़ें:   Airlift :- घोड़े से गिरने पर घायल महिला को किया गया एयरलिफ्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub The Shop – PWA eCommerce CMS The Spice Lounge – Restaurant / Cafe HTML5 Template The Team Pro – Team Showcase WordPress Plugin The Trial – Law WordPress Theme The Wall – Media Gallery – jQuery Powered The Wavo – Portfolio Showcase WordPress Theme The Way – Creative OnePage & MultiPurpose WordPress The Workout – Trainer Fitness WordPress Theme The7 — Ultimate Website & Online Store Builder for WordPress & WooCommerce The7 — Website and eCommerce Builder for WordPress