Headlines

DehradunNews:-240 से अधिक पेड़ों की कटाई पर पर्यावरण बचाओ ने जनआंदोलन का किया एलान 

देहरादून – खलंगा में डब्ल्यूटीपी के निर्माण के लिए 2000 से अधिक पेड़ों को काटने के प्रस्ताव के बाद, एक नया मुद्दा सामने आया है जिसमें दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल और उससे आगे तक हाथीबड़कला रोड के 4-लेन के लिए 240 से अधिक पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है।

और तो और आसारोडी-झाझरा 4-लेन राजमार्ग के निर्माण के लिए 5000 से अधिक साल के पेड़ों की कटाई और बल्लूपुर-पांवटा साहेब राजमार्ग के लिए और अधिक पेड़ों की कटाई होनी है।

देहरादून में लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तापमान, बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण, पानी की कमी, कचरे का अनुचित निस्तारण और अंतहीन ट्रैफिक जाम के कारण, शहर में औसत व्यक्ति का जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। आम नागरिकों की दुर्दशा या पर्यावरण के बारे में कोई विचार किए बिना एक के बाद एक बेकार परियोजनाएं थोपी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:   Darshan :- श्री केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर किए बाबा केदार के दर्शन 

इन्हें  मुद्दे को उजागर करने के लिए, रविवार, 23 जून को सुबह  एक शांतिपूर्वक पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून के चिंतित नागरिक दिलाराम चौक पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज के नीचे इकट्ठा होंगे और फिर वहां से सेंट्रियो मॉल तक शांतिपूर्वक चलेंगे। सेंट्रियो मॉल में लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक और गीतों का मंचन किया जाएगा।

इस संदर्भ में, पर्यावरण बचाओ आंदोलन की घोषणा करते हैं,  इस आंदोलन की शुरुआत दून घाटी के तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और इसका यहां के आम नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करने के लिए पदयात्रा से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Livemesh Addons for Elementor Premium LivePreview | Theme Demo Bar for WordPress Livesay – Event & Conference WordPress Theme LiveSmart Video Chat Livestorm Jetpack CRX Addon Livi – Education WordPress Theme Liviza – Immigration Consulting WordPress Theme Liviza – Immigration Consulting WordPress Theme + RTL Lizar – Creative Portfolio WordPress Theme LMS – Education WordPress Theme