Headlines

Rudraprayag news:- बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई

रुद्रप्रयाग – भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली  आज मंलवार  को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास कर दूसरे पड़ाव फाटा  की ओर  प्रस्थान किया।

उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को,

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है।

ये भी पढ़ें:   Smooth journey :- केदारनाथ हेली सेवा होगी हाईटेक, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम सफर-यूकाडा

डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,प्रबंधक भगवती सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण,संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Sienna – Fashion WooCommerce WordPress Theme Signature Field for Elementor form Signflow – Tech And Startup Theme Sikra – Supplement & Nutrition Store WordPress Theme Silion – Digital Marketing Elementor Template Kit Siloe – Minimal Fashion WooCommerce Theme Silp – Real Estate & Architecture Template Kit Silver Care – Medical WordPress Theme SilverPop Custom Popup Subscription for WordPress Silvuple – Online Invitation Maker SaaS