Headlines

RudraprayagNews:- केदारनाथ धाम में मीट के साथ पकड़ा गया नेपाली मूल के व्यक्ति पर मुकदमा और दुकान सील 

रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ धाम की मर्यादा बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन सख्त रवैय्या अपना रहा है। बीते रोज शुक्रवार को धाम में नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन को मिली थी।

जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धाम में मांस लेकर आए नेपाली मूल के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल ने बताया कि गत दिवस 07 जून 24 को श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था।

जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की थी। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता विपुल धर्म्वाण, निवासी मंगोली तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग में आईपीसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंधी धारा के तहत,

ये भी पढ़ें:   Inauguration :-कोटद्वार में डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण 

प्रतिवादी किरन बहादुर पुत्र पंचबहादुर निवासी कोचुभांग, जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना शुरू कर दी है।

उधर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ने मामले की जांच करने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा व्यापार संघ गेट के नजदीक संचालित दुकान सील कर अपने कब्जे में ले ली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Paradise Slider – Responsive Bootstrap Carousel Plugin Parador – Hotel Booking WordPress Theme Parallax One Page Builder WordPress Plugin Paras – Business Coach for Women Elementor Template Kit Parax – Creative Agency Elementor Template Kit Park – Creative Portfolio WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WP Partdo - Auto Parts and Tools Shop WooCommerce Theme Particles Backgrounds Addon for WPBakery Page Builder