Headlines

Clash :- डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में सीएम के निकलते ही डांस के दौरान छात्रों में हुई झड़प

देहरादून 11 अप्रैल 2026।

डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में  डांस के दौरान छात्रों में विवाद हो गया।

इससे पूर्व सीएम धामी समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए,

लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। सूत्रों के अनुसार इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया।

घायल छात्र को कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

शनिवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं।

आप सिर्फ युवा छात्र ही नहीं अपितु आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।

ये भी पढ़ें:   Night Chaupal:- मालदेवता में आयोजित रात्रि चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *